बडोनी: जिगना गांव में खेतों में भीषण आग, गाड़ी, भूसा कूप और कच्चे घर का सामान जला, लाखों का नुकसान
Badoni, Datia | Apr 26, 2026 दतिया जिले के ग्राम जिगना में रविवार दोपहर 12 बजे अचानक खेतों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में खड़ी एक गाड़ी भी इसकी चपेट में आकर जलने लगी। आग की तेज लपटों के कारण आसपास रखे किसानों के भूस के कूप (भूसे के ढेर) भी जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची।