दरभंगा: डीएम ने 02 जून के सहयोग शिविर का किया औचक निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश
02 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रविवार को सदर प्रखंड अंतर्गत साहबाजपुर एवं शिशो पश्चिम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा व्यवस्था सही हो