बिहार: सोहडीह में सड़क दुर्घटना में जख़्मी हुये व्यक्ति की इलाज के दौरान विम्स में हुई मौत
Bihar, Nalanda | Apr 15, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में जख़्मी हुये व्यक्ति की इलाज के दौरान सोमवार को बिम्स में मौत हो गई। मृतक रहुई थाना क्षेत्र के मोरा तालाब गांव निवासी स्व लखन यादव के पुत्र कपिंदर यादव है। परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मारदीया जिससे कपिंदर यादव जख़्मी हो गये थे।