बिहार: पोस्टऑफिस रोड में यातायात डीएसपी से उलझा एक व्यक्ति,पूछ ताछ के लिए लाया गया लहेरी थाना
Bihar, Nalanda | Apr 15, 2024 बिहराशरीफ के पोस्टऑफिस रोड में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिये गये यातायात डीएसपी से एक व्यक्ति उलझ गया जिसके बाद सड़क पर भीड़ लग गई। यातायात पुलिस द्वारा ब्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस अपने साथ ले गई है। यातायात डीएसपी सुनील सिंह ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिये कहा जारहा था उसी दौरान एक ब्यक्ति उलझ गया और भीड़ जुटाने का प्रयास किया।