बिहार: मगध कॉलनी में घर का ताला तोड़कर नगद सहित लाखो का सामान हुआ चोरी
Bihar, Nalanda | Apr 15, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के मगध कॉलनी में बीती रात घर का ताला तोड़कर नगद सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है। पीड़ित सोनू पासवान ने बताया कि पूरा परिवार छठ पूजा में शामिल होने के लिये बड़गांव चले गए थे,सोमवार की शुबह लौटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर गोदरेज से 70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल टैब के अलावे सोने के जेवर चोरी कर ली गई है।