बिहार: उच्य विद्यालय छबीलापुर से निकाली गई मतदाता जागरूकता साइकिल रैली, ग्रामीणों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक
Bihar, Nalanda | Apr 15, 2024 बिहराशरीफ प्रखंड के उच्य विद्यालय छबीलापुर से सोमवार को शिक्षकों और छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई है। यह रैली छबिलपुर गांव में जाकर लोगों को अपने अधिकार के बारे में जानकारी दी गई।