गुना नगर: सिंगवासा गांव में तंत्र-मंत्र को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बाप-बेटे गंभीर
कैंट थाना क्षेत्र के सिंगवासा गांव में तंत्र-मंत्र विवाद हिंसा में बदल गया। दरवाजे पर तांत्रिक क्रिया रोकने पर चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें चार लोग गंभीर घायल हुए, जिनमें गोकुल प्रजापति की हालत नाजुक है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है।