विदिशा: बाईपास पर मार्ग चौड़ीकरण के दौरान ब्रिज की मिट्टी से वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त, 1 मिनट में 2 बाइक फिसलीं
बारिश की वजह से लोगो को राहत मिली, दूसरी ओर विदिशा बायपास रोड पर हो रहे चौड़ीकरण के काम और उसके लिए बनाए गए ब्रिज लोगो के लिए मुसीबत बन रहे हैं। बारिश की वजह से ब्रिज की मिट्टी एप्रोच रोड पर आकर फैल रही है। बारिश के पानी से वह कीचड़ के रूप में तब्दील हो रही है। दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन इसमें फिसल रहे हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे एक मिनट मे दो बाईक फिसली।