इकौना: मनोहरापुर मे चोरो ने झांकी की जाली तोडकर की चोरी
मनोहरापुर निवासी सिद्धार्थ कुमार श्रीवास्तव के घर गुरुवार बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर लगी झांकी का जाली तोड़कर घर के अंदर घुस गए। और घर में रखा सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह जब पीड़ित सो कर उठा तो देखा की जाली टूटी हुई पड़ी है। और सारा सामान गायब है। पीड़ित ने शुक्रवार को इकौना थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।