इकौना: सोनवा थाना क्षेत्र के दुबाहरा प्राथमिक विद्यालय मे गैस के पाइप मे लगी आग मचा अफरा तफरी
सोनवा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुबाहरा मे गुरुवार को रसोईया अनीता देवी व कमला देवी दाल बना चुकी थी रोटी बना रही थी तभी गैस के पाइप में अचानक लीकेज होने से आग लग गई। जिससे स्कूल में अफरा तफरी मच गया वही कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।