इकौना: इकौना बीच कस्बे में स्थित सब्जी मंडी के पास युवक पर चाकू से हमला, हुवा घायल
श्रावस्ती जनपद के इकौना कस्बे में स्थित सब्जी मंडी के पास गुरुवार देर शाम इटवरिया निवासी सुशील अवस्थी पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया जिससे सुशील का पेट फट गया आनन फानन में घायल अवस्था में युवक को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुँचाया जहाँ पर उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए बहराइच रेफर कर दिया है।