इकौना: बिशुनापुर में शार्ट सर्किट से लगी आग दो घर का सारा सामान जलकर हुआ राख
बिशुनापुर मे गुरुवार को सद्दीक के घर मे अचानक विधुत बोर्ड में शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। घर के लोग जान बचाकर बाहर निकल गए। और शोर मचाने लगे इस दौरान आग ने बगल के असगर अली के घर को पकड़ लिया इससे दोनों घर जलने लगे शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। और आग बुझाने में जुट गए कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।