जनपद में शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस में 3, धनघटा पुलिस ने 1 और धर्मसिंहवा पुलिस ने 1 आरोपी को पकड़ा। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर चालान किया गया। इसकी जानकारी शाम 4 बजे प्रेस विज्ञप्ति से दी गई।