खेकड़ा: रटौल में मकान से 3 अज्ञात चोरों ने हजारों की नगदी व जेवरात की चोरी, महिला को सुंघाया नशीला पदार्थ
रटौल में फोकस अस्पताल के पास एक मकान में चोरी की घटना सामने आई है। 3 अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर हजारों की नगदी, जेवरात, 2 सिलेंडर और 2 मोबाइल फोन चुरा लिए। पीड़ित महिला जायदा ने रटौल पुलिस चौकी में तहरीर दी है। जायदा पत्नी नसीम बस स्टैंड के समीप फोकस अस्पताल के पास रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति और पुत्र चंडीगढ़ गए हुए थे। वह अपनी 2 पुत्