श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में 4 गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण अभियान, जांच में 3 एजेंसियों द्वारा 250 से 350 ग्राम गैस कम मिली
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 3, 2026
माननीय मंत्री श्री सुमित गोदारा (उपभोक्ता मामले विभाग) के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 तथा राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के तहत श्रीगंगानगर जिले में बुधवार को दोपहर 1:00 बजे गैस एजेंसियों के विरुद्ध एक व्यापक औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत गठित विभागीय जांच दल विधिक माप विज्ञान अधिकारी सुरेश कुम