सरधना: मेरठ करनाल रोड पर गन प्वाइंट पर नायरा पेट्रोल पंप के सेल्समैन से ₹45 हजार की लूट, बदमाश हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
सरधना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती देर रात हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने गन प्वाइंट पर तीन सेल्समैन को बंधक बनाकर करीब 45 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और वारदात के बाद फरार हो गए