कटेया: कटेया थाना क्षेत्र में चौतरवा के पास एक बोलेरो से 493 लीटर देशी शराब बरामद
गोपालगंज जिले के कटेया थानां की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चौतरवा के पास से एक बोलेरो में 493 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।थानाध्यक्ष ने शनिवार को शाम 5:21 बजे बताया कि पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। शराब और गाड़ी को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।