बीना: गांधी चौराहे पर बीना न्यायालय के आदेश से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल मौजूद
Bina, Sagar | Jul 9, 2025 फरियादी नसरीन बानो की गांधी चौराहे पर स्थित जगह पर बिरजू ग्वाल, मनमोहन सेन एवं शहजाद खान दुकान बनाकर अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे। जिसको लेकर बिना न्यायालय में प्रकरण चल रहा था। वही न्यायालय के आदेश पर न्यायालय की टीम जवानों के साथ अतिक्रमण हटाने गांधी चौराहे पर पहुंची।लेकिन अतिक्रमण हटाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाया।