बीना: ग्राम बेलई में जागरूकता रैली का आयोजन, बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए
Bina, Sagar | Jul 9, 2025 मिlलान फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों को शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों को शिक्षित किया जा सके। जिसके चलते बुधवार करीब 1:00 से ग्राम बेलई में मिलान फाउंडेशन के तत्वाधान में गर्ल्स आइकॉन काजल कुशवाहा एवं किशोरी सैनी के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।