बीना: ग्राम बमोरी केला में 32 वर्षीय महिला को सांप ने डंसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Jul 9, 2025 32 वर्षीय हेमलता पति जगन्नाथ निवासी ग्राम बमोरी केला जो सुबह घर में काम कर रही थी और बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे सिलेंडर चालू करने के लिए हाथ बढ़ाया तभी सिलेंडर पर लिपटे सांप ने डस लिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर महिला का उपचार किया जा रहा है।