मानपुर: बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में शावक का शव मिला, सिर की हड्डी टूटी; खोजी कुत्ता व धातु संसूचक दल जांच कर रहा
Manpur, Umaria | Jul 18, 2026 बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र से जुड़े चापर राजस्व क्षेत्र मे करीब पांच महीने की एक मादा बाघ शावक का शव मिला है।घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के अधिकारी,वन्यजीव चिकित्सक,डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।वन्यजीव चिकित्सको की प्रारंभिक जांच मे शावक के सिर की हड्डी मे फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है।