पिथौरागढ़ की पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में फर्जी सिम रैकेट का किया भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
पिथौरागढ़ के धारचूला में फर्जी आईडी पर सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले आरोपी संतोष प्रसाद बगौली को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसओजी और धारचूला पुलिस की कार्रवाई में अब तक 1183 सिम कार्ड, 7 मोबाइल और 63 आधार जब्त किए जा चुके हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) BNS एवं धारा 42 दूरसंचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।