दरभा: मिशन गांव चलो अभियान के तहत पीसीसी चीफ दीपक बैज पहुंचे दरभा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की ली बैठक
Darbha, Bastar | Apr 4, 2026 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मिशन गाँव चलो अभियान के तहत संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया जारी है। इसके अंतर्गत पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वारा शनिवार दोपहर 3 बजे ब्लाक दरभा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बूथ कमेटियों का गठन किया।