मथुरा: बांके बिहारी कॉरिडोर और सरकार के अध्यादेश पर लगी अस्थाई रोक
बांके बिहारी कॉरिडोर मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के अध्यादेश पर लगी रोक को जारी रखा है। यानी फिलहाल इस कॉरिडोर से जुड़े किसी भी काम पर सरकार आगे नहीं बढ़ पाएगी। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को साफ निर्देश दिए हैं कि अब वे हाईकोर्ट जाएं और वहीं अपनी दलीलें पेश करें।