कहरा: फिल्म अभिनेत्री उल्का गुप्ता सहरसा में रजनी की बारात की फिल्म शूटिंग के लिए पहुंचीं
बॉलीवुड अभिनेत्री उल्का गुप्ता अपने पैतृक शहर सहरसा पहुंचीं, जहां उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात कर अपनी आगामी हिंदी फिल्म "रजनी की बारात" को लेकर बातचीत की। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है, जिसमें उल्का गुप्ता मुख्य भूमिका निभा रही हैं।