Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

नीमच नगर: नीमच के लक्ष्मीपुरा में रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव से कई घायल

MORE NEWS

जिला पंचायत सीईओ ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं

संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश

नीमच, 28 जुलाई 2026। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 जनसुनवाई में पालराखेड़ा निवासी श्रीमती अनिता ने खेत तक आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध किए जाने तथा मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सोनियाना के श्री राजमल ने खेत में डाली गई पत्थर एवं अन्य सामग्री हटवाने तथा क्षतिपूर्ति दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया। घसुण्डी बामनी के श्री घनश्याम मेघवाल ने खेत तक पहुंच मार्ग खुलवाने, खेड़ी की श्रीमती बसंतीबाई ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने तथा नीमच के श्री मोहम्मद रफीक ने कृषि भूमि का अवैध विक्रय करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की।
 इसी प्रकार यूनाइटेड पेंटीकोस्टल चर्च एसोसिएशन, नीमच के प्रतिनिधियों ने ईसाई समुदाय के लिए कब्रिस्तान हेतु भूमि आवंटित करने, हरवार नई आबादी की कु.एकता अहिरवार ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) का लाभ दिलाने तथा जमुनिया कला के श्री कन्हैयालाल शर्मा ने शिव मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।
 इसके अतिरिक्त निपानिया आबाद के श्री सज्जनसिंह, बिजलवास बामनिया के श्री रामचंद्र, जीरन के श्री पुनमचंद, सेमली चंद्रावत की श्रीमती शांतिबाई, शिक्षक कॉलोनी नीमच के श्री शैलेंद्र, अठाना के श्री रज्जब अली, जावद के श्री भंवरलाल, मोरवन के श्री प्यारचंद, रातीतलाई के श्री घनश्याम, नीमच सिटी के श्री पुष्कर, पड़दा की श्रीमती देवकीबाई, सहित अन्य आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
 जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#Jansunwai
#Neemuch

जिला पंचायत सीईओ ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश नीमच, 28 जुलाई 2026। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पालराखेड़ा निवासी श्रीमती अनिता ने खेत तक आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध किए जाने तथा मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सोनियाना के श्री राजमल ने खेत में डाली गई पत्थर एवं अन्य सामग्री हटवाने तथा क्षतिपूर्ति दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया। घसुण्डी बामनी के श्री घनश्याम मेघवाल ने खेत तक पहुंच मार्ग खुलवाने, खेड़ी की श्रीमती बसंतीबाई ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने तथा नीमच के श्री मोहम्मद रफीक ने कृषि भूमि का अवैध विक्रय करने वाले भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसी प्रकार यूनाइटेड पेंटीकोस्टल चर्च एसोसिएशन, नीमच के प्रतिनिधियों ने ईसाई समुदाय के लिए कब्रिस्तान हेतु भूमि आवंटित करने, हरवार नई आबादी की कु.एकता अहिरवार ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) का लाभ दिलाने तथा जमुनिया कला के श्री कन्हैयालाल शर्मा ने शिव मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त निपानिया आबाद के श्री सज्जनसिंह, बिजलवास बामनिया के श्री रामचंद्र, जीरन के श्री पुनमचंद, सेमली चंद्रावत की श्रीमती शांतिबाई, शिक्षक कॉलोनी नीमच के श्री शैलेंद्र, अठाना के श्री रज्जब अली, जावद के श्री भंवरलाल, मोरवन के श्री प्यारचंद, रातीतलाई के श्री घनश्याम, नीमच सिटी के श्री पुष्कर, पड़दा की श्रीमती देवकीबाई, सहित अन्य आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे। #Jansunwai #Neemuch

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

आरटीसी नीमच में उत्साहपूर्वक मनाया गया सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस

शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में 'शहीद वटिका' का किया गया लोकार्पण

नीमच, 28 जुलाई 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर,नीमच में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं प्राचार्य आरटीसी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीआरपीएफ के 88 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्र सेवा में बल के अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उन्होंने बल की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

 इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में विकसित 'शहीद वटिका' का लोकार्पण उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमर देवी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प के साथ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सामूहिक रूप से 500 पौधों का पौधरोपण किया गया।

 कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी जवानों के लिए सामूहिक भोज  का आयोजन भी किया गया।

 कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री पवन कुमार, उप कमांडेंट श्री कुलदीप यादव, सहायक कमांडेंट श्री बिजेन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट श्री कमल आचार्या, सहायक कमांडेंट श्री रामगोपाल, सूबेदार मेजर श्री सुनील कुमार सहित आरटीसी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
#CRPFNeemuch
#88thRaisingDay 
#RTCNeemuch
#Neemuch
#नीमच

आरटीसी नीमच में उत्साहपूर्वक मनाया गया सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में 'शहीद वटिका' का किया गया लोकार्पण नीमच, 28 जुलाई 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर,नीमच में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं प्राचार्य आरटीसी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीआरपीएफ के 88 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्र सेवा में बल के अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उन्होंने बल की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में विकसित 'शहीद वटिका' का लोकार्पण उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमर देवी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प के साथ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सामूहिक रूप से 500 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी जवानों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री पवन कुमार, उप कमांडेंट श्री कुलदीप यादव, सहायक कमांडेंट श्री बिजेन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट श्री कमल आचार्या, सहायक कमांडेंट श्री रामगोपाल, सूबेदार मेजर श्री सुनील कुमार सहित आरटीसी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh #CRPFNeemuch #88thRaisingDay #RTCNeemuch #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

आरटीसी नीमच में उत्साहपूर्वक मनाया गया सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस

शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में 'शहीद वाटिका' का किया गया लोकार्पण

नीमच, 28 जुलाई 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर,नीमच में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं प्राचार्य आरटीसी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीआरपीएफ के 88 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्र सेवा में बल के अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उन्होंने बल की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
 इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में विकसित 'शहीद वटिका' का लोकार्पण उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमर देवी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प के साथ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सामूहिक रूप से 500 पौधों का पौधरोपण किया गया।
 कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी जवानों के लिए सामूहिक भोज  का आयोजन भी किया गया।
 कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री पवन कुमार, उप कमांडेंट श्री कुलदीप यादव, सहायक कमांडेंट श्री बिजेन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट श्री कमल आचार्या, सहायक कमांडेंट श्री रामगोपाल, सूबेदार मेजर श्री सुनील कुमार सहित आरटीसी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#CRPFNeemuch
#Neemuch

आरटीसी नीमच में उत्साहपूर्वक मनाया गया सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में 'शहीद वाटिका' का किया गया लोकार्पण नीमच, 28 जुलाई 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर,नीमच में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं प्राचार्य आरटीसी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीआरपीएफ के 88 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्र सेवा में बल के अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उन्होंने बल की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद मेघराज सैनी की स्मृति में विकसित 'शहीद वटिका' का लोकार्पण उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमर देवी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प के साथ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सामूहिक रूप से 500 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी जवानों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री पवन कुमार, उप कमांडेंट श्री कुलदीप यादव, सहायक कमांडेंट श्री बिजेन्द्र कुमार, सहायक कमांडेंट श्री कमल आचार्या, सहायक कमांडेंट श्री रामगोपाल, सूबेदार मेजर श्री सुनील कुमार सहित आरटीसी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #CRPFNeemuch #Neemuch

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

राज्य शासन के पदोन्नति आदेश के बाद उप जेल जावद में हुआ सम्मान समारोह

नीमच, 28 जुलाई 2026। राज्य शासन द्वारा उप जेल जावद में पदस्थ मुख्य प्रहरी श्री राजेंद्र वर्मा को प्रमुख मुख्य प्रहरी तथा प्रहरी श्री अवधेश सिंह भदौरिया, श्री रामगिरी गोस्वामी एवं श्री सूरज वर्मा को मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में उप जेल जावद में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में सहायक जेल अधीक्षक डॉ. अंशुल गर्ग ने पदोन्नत अधिकारियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. गर्ग ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के फलस्वरूप प्राप्त यह पदोन्नति अधिकारियों की कार्यकुशलता और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

समारोह में उप जेल जावद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत अधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Jail, Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

राज्य शासन के पदोन्नति आदेश के बाद उप जेल जावद में हुआ सम्मान समारोह नीमच, 28 जुलाई 2026। राज्य शासन द्वारा उप जेल जावद में पदस्थ मुख्य प्रहरी श्री राजेंद्र वर्मा को प्रमुख मुख्य प्रहरी तथा प्रहरी श्री अवधेश सिंह भदौरिया, श्री रामगिरी गोस्वामी एवं श्री सूरज वर्मा को मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में उप जेल जावद में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सहायक जेल अधीक्षक डॉ. अंशुल गर्ग ने पदोन्नत अधिकारियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. गर्ग ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के फलस्वरूप प्राप्त यह पदोन्नति अधिकारियों की कार्यकुशलता और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। समारोह में उप जेल जावद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत अधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। Jansampark Madhya Pradesh Department of Jail, Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान जारी

होटल, डेयरी एवं घी डीलरों का सघन निरीक्षण, 9 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

नीमच, 28 जुलाई 2026। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के विभिन्न होटल, डेयरी एवं घी विक्रेताओं का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

निरीक्षण के दौरान नीमच के रहीमगंज स्थित सांवलिया दूध डेयरी में विक्रय के लिए मिश्रित दूध भंडारित पाया गया। मिलावट की आशंका के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत मिश्रित दूध का एक नमूना जांच के लिए लिया गया।

इसी क्रम में जारोली ट्रेड सेंटर, नीमच स्थित राजेश ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान में विभिन्न ब्रांड के घी भंडारित पाए गए, जिनमें से टुडे देशी घी एवं धौलपुर फ्रेश देशी घी के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण के दौरान संचालक श्री अनिल कुमार रामनानी द्वारा मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, ऑडिट रिपोर्ट एवं पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

इसके अतिरिक्त, शिकायत प्राप्त होने पर नीमच तहसील के ग्राम बोरखेड़ी पानेड़ी स्थित होटल मानसरोवर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय हेतु सेव-दूध सब्जी, पनीर मसाला (ग्रेवी युक्त), मिश्रित दूध, दही, मिठाई एवं पनीर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ भंडारित पाए गए। इन खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए गए। होटल संचालक श्री पीयूष सेनी द्वारा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें भी धारा-32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

अभियान के दौरान लिए गए कुल 9 खाद्य नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी, श्री यशवंत कुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

#Neemuch
#नीमच

मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान जारी होटल, डेयरी एवं घी डीलरों का सघन निरीक्षण, 9 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे नीमच, 28 जुलाई 2026। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के विभिन्न होटल, डेयरी एवं घी विक्रेताओं का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। निरीक्षण के दौरान नीमच के रहीमगंज स्थित सांवलिया दूध डेयरी में विक्रय के लिए मिश्रित दूध भंडारित पाया गया। मिलावट की आशंका के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत मिश्रित दूध का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। इसी क्रम में जारोली ट्रेड सेंटर, नीमच स्थित राजेश ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान में विभिन्न ब्रांड के घी भंडारित पाए गए, जिनमें से टुडे देशी घी एवं धौलपुर फ्रेश देशी घी के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण के दौरान संचालक श्री अनिल कुमार रामनानी द्वारा मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, ऑडिट रिपोर्ट एवं पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त, शिकायत प्राप्त होने पर नीमच तहसील के ग्राम बोरखेड़ी पानेड़ी स्थित होटल मानसरोवर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय हेतु सेव-दूध सब्जी, पनीर मसाला (ग्रेवी युक्त), मिश्रित दूध, दही, मिठाई एवं पनीर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ भंडारित पाए गए। इन खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए गए। होटल संचालक श्री पीयूष सेनी द्वारा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें भी धारा-32 के तहत नोटिस जारी किया गया। अभियान के दौरान लिए गए कुल 9 खाद्य नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी, श्री यशवंत कुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026