हमीरपुर: मुख्यालय से कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचे प्रश्न पत्र डबल लॉक में रखने के साथ सीसीटीवी की रहेगी निगरानी।
बोर्ड परीक्षा के लिए मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में रखे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्रों को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सभी परीक्षा केंद्रों में भेजा गया। जहां पर प्रश्न पत्रों को डबल लॉक में रखने के साथ सीसीटीवी की चौबीसो घंटे निगरानी रहेगी।