हमीरपुर: हमीरपुर न्यायालय ने जानलेवा हमले के दोषी को पांच वर्ष की सजा व सात हजार अर्थदंड की दी सजा
जानलेवा हमले के 10 साल पुराने मामले में विशेष न्यायाधीश डकैती कोर्ट पीके जयंत की अदालत ने फैसला सुनाते हुये कोर्ट ने दोषी को पांच वर्ष का कठोर कारावास व सात हजार अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। इस मामले में दो आरोपियों को दोषमुक्त किया गया है।