पाकरटांड: पाकरटांड बाजार परिसर में पस्का पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन
पाकरटांड बाजार परिषर में सोमवार के शाम 7:00 से पस्का पर्व के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रजत लकड़ा एवं पंचायत के मुखिया दामोदर बिंझिया के द्वारा रिबन काटकर किया गया ।मौके पर बताया गया कि झारखंड के कई बड़े कलाकार शामिल हुए हैं, जो सुबह तक लोगों को मनोरंजन करेंगे।