कालपी: कदौरा थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मियों और महिला पर केस दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jun 27, 2026 कदौरा में 21 वर्षीय युवक लोकेन्द्र की आत्महत्या मामले में उसके पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर महिला लक्ष्मी देवी, एसआई सुरजीत कुमार और पुलिसकर्मी संदीप और भगत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे, महिला से हुए विवाद के बाद पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच के कार्रवाई की, कथित रूप से प्रताड़ित किया, रिश्वत मांगी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार सुबह 10 बजे जानकारी दी है।