भोपाल में भीषण सड़क हादसा,बेकाबू SUV ने खड़ी कार को मारी टक्कर, अखबार वितरक गंभीर रूप से घायल।
भोपाल कोलार इलाके में एक तेज रफ्तार SUV का कहर देखने को मिला है। दानिश कुंज रोड पर सुबह करीब 5:00 बजे एक अनियंत्रित SUV ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खड़ी कार उछलकर पास ही मौजूद एक अखबार वितरक (हॉकर) के स्कूटर से जा टकराई। इस हादसे में स्कूटर सवार 36 वर्षीय हॉकर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद SUV चालक और उसमें सवार महिला यात्री मौके से फरार हो गए। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए आस-पास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।