महोबा: महोबा के धरोन गांव के एक युवक ने शराब के नशे में खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Jul 30, 2026 महोबा जनपद के धरोन गांव निवासी 23 वर्षीय रमेश पुत्र दीना ने अज्ञात कारणों के चलते शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।