सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया, कब्जे से अवैध चाकू बरामद
सहारनपुर की सदर बाजार थाना पुलिस ने अपराध रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार शाम 5 बजे एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।