महोबा: कस्बा कबरई के पास थाना कबरई पुलिस टीम ने 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद
Mahoba, Mahoba | Apr 5, 2026 थाना कबरई पुलिस टीम ने 1 नफर वांछित अभियुक्त इन्दल कुशवाहा पुत्र भागीरथ कुशवाहा निवासी भितरिया थाना लौडी जनपद छतरपुर म0प्र0 को कस्बा कबरई के पास से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 1 अदद तंमचा 315 बोर, 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व 1 अदद मोबाइल फोन (विवो) बरामद किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया है।