बहराइच: अस्पताल चौराहे के पास स्थित विद्युत कलेक्शन सेंटर को नगर पालिका प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त किया, इलाके में मचा हड़कंप
अस्पताल चौराहा स्थित विद्युत कलेक्शन सेंटर को बुधवार शाम प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर गिरा दिया। यह कार्रवाई नगर पालिका प्रशासन के द्वारा की गई।अधिशाषी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि यह कलेक्शन सेंटर बिजली विभाग की ओर से नाले की जमीन पर बनवाया गया था। नाले की जमीन पर अतिक्रमण होने के कारण जल निकासी में दिक्कत आ रही थी। नोटिस देने के बाद यह कार्यवाही की गई है।