झांसी: प्रेमनगर पुलिस ने रेलवे कालोनी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान तीन युवकों को किया गिरफ्तार, 315 बोर के तीन तमंचे बरामद
Jhansi, Jhansi | Apr 15, 2025 थाना प्रेमनगर के चौकी प्रभारी नैनागढ़ व पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गढ़िया रोड रेलवे कालोनी तिराहे के पास खड़े तीन युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर के तीन देसी तमंच व तीन जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आशीष, प्रदीप यादव, रामदयाल निवासी जिला बैतूल बताया।