सैदपुर: तहसील में फॉर्मर रजिस्ट्री व एग्रीस्टैग को लेकर बैठक, पारदर्शिता के साथ काम में तेजी लाने का सख्त निर्देश व चेतावनी
सैदपुर के तहसील स्थित सभागार में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फॉर्मर रजिस्ट्री एवं एग्रीस्टैग रजिस्ट्रेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने लेखपालों के साथ कोटेदार, पंचायत सचिव, सहायक सचिव एवं जनसेवा केंद्र संचालक को आवश्यक निर्देश दिया।