महरौनी: तहसील महरौनी अंतर्गत मिर्चवारा के पास गाय को बचाते समय डीजल टैंकर अचानक सड़क से नीचे उतरकर खाई में गिरा, मचा हड़कंप
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा के पास सड़क पर अचानक आए हुए अन्ना गोवंश को बचाते समय एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। गनीमत रही कि उक्त ट्रैक्टर पलटा नहीं अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। बहरहाल मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा चालक को सुरक्षित तरीके से टैंकर से बाहर निकाल लिया गया।