शिवपुरी: सिरसौद गांव में राहगीरों के लिए रखे पेयजल के मटके फोड़े, आवारा तत्वों की करतूत सीसीटीवी में कैद
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे कुछ आवारा तत्वों ने सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हुए राहगीरों के लिए रखे पानी के मटकों को फोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी का माहौल है। जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी को देखते हुए कुरियाना बस स्टैंड पर स्थानीय दुकानदारों ने यात्रियों और राहगीरों के