मुरैना नगर: ऑनलाइन ठगी: सागोरियापुरा के कर्मचारी के खाते से ₹2.48 लाख गायब, पुलिस ने 5 दिन बाद FIR दर्ज की
मुरैना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के सागोरियापुरा निवासी अग्निशमन कंपनी कर्मचारी के बैंक खाते से बीते दिनों दो बार में 2 लाख 48 हजार 48 रुपये ऑनलाइन ठगी से निकाल लिए गए। पहले 96,998 रुपये और फिर एक लाख से अधिक राशि कटने के मैसेज मिले। पीड़ित ने बैंक से खाता ब्लॉक कराया और 1930 पर शिकायत दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पांच दिन बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू की।