कायमगंज: नगर के वार्ड नंबर 5 सलेमपुर में चेयरमैन ने विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर और सुनी समस्याएं
नवाबगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 सलेमपुर में चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत ने विकास कार्यों को गति देने के लिए जमीनी मोर्चा संभाला।इसी दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।कार्यस्थल पर मौजूद ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि विकास कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नही होगा।