मंडला: मालीमोहगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवंटित भूमि से हटाया गया अस्थाई अतिक्रमण
Mandla, Mandla | Jun 13, 2026 कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार मालीमोहगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी घटक) के लिए आवंटित भूमि से शनिवार दो बजे अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चिन्हित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर योजनांतर्गत प्रस्तावित कार्यों का मार्ग प्रशस्त करना रहा।