#गाजीपुर जनपद के राजागंज चौकी क्षेत्र में वीर अब्दुल हमीद सेतु के पिलर नंबर 8 और 9 के पास बुधवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति के गंगा नदी में कूदने से मौत हो गई। राहगीरों ने गंगा में शव उतराता देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुल की रेलिंग पर एक गमछा, कुर्ता और लूंगी टंगे मिले, जबकि नीचे जूते पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #BreakingNews #GhazipurNews