बस्ती: कबीर आश्रम और मंदिर के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर सरदार सेना के बस्ती सदर विधानसभाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन
Basti, Basti | Mar 20, 2025 सरदार सेना के बस्ती सदर विधानसभाध्यक्ष आकाश पटेल और समाजसेवी रवि पाल पटेल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने DM को ज्ञापन देकर कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट से देशी शराब और कम्पोजिट शराब की दूकान हटाये जाने की मांग किया। DM को दिये ज्ञापन में कहा गया है कि कबीर आश्रम और मंदिर के निकट शराब की दूकान खुल जाने से ग्रामीणों को काफी असुविधा हो रही है।