देर रात CM हाउस में जुटे मंत्री, मुख्यमंत्री साय ने बताई बैठक की वजह
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में देर रात आयोजित हाईलेवल बैठक को लेकर चल रही अटकलों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि यह कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने के ऐतिहासिक अवसर पर "12 साल बेमिसाल : विश्वास के, विकास के" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में मंत्रियों द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों के क्रियान्वयन और जनसंपर्क अभियानों की प्रगति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता तक केंद्र और राज्य की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
#VishnuDevSai #RaipurNews
#NarendraModi #12SaalBemisaal
#ChhattisgarhNews
Chhattisgarh, India | Jun 19, 2026