चानन: चानन के आदिवासी बहुल गांव का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, पर्यटन व कृषि विकास की बनाई कार्य योजना
शनिवार अपराह्न 1 बजे जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने चानन प्रखंड के अति पिछड़ा एवं आदिवासी बहुल गांव का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की.कछुआ गुलाब थान के समीप 60 एकड़ भूमि पर जैविक खाद के माध्यम से पौधारोपण योजना शुरू करने, आदिवासी बहुल गांव में सड़क, बिजली, विद्यालय,आंगनबाड़ी,पेयजल और सोलर लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया.