भारतीय किसान संघ द्वारा धान पंजीयन की तारीख बढ़ाने एवं सिंचित रकबे से संबंधित समस्याओं को लेकर बुधवार चार बजेे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष श्रीराम सिंधिया ने बताया कि कई किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया। पंजीयन की प्रक्रिया के दौरान तीन दिन सर्वर डाउन रहा और मौसम की वजह से कई किसान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण पंजीयन कराने नहीं पहुंच पाए।