आगरा: ब्लू डार्ट कोरियर के सामने एक व्यक्ति ने टेंपो चालक से मारपीट कर सीने पर तानी बंदूक, वीडियो हुआ वायरल
Agra, Agra | Sep 14, 2024 थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के ब्लू डार्ट कोरियर के सामने एक टेंपो चालक और एक व्यक्ति में टेंपो खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि व्यक्ति ने टेंपो चालक के साथ मारपीट कर दी और उसके सीने पर बंदूक तान दी, इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।