आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के द्वारा नाबालिक के साथ अभद्रता के मामले में बजरंग दल ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
Agra, Agra | Sep 13, 2024 थाना MM गेट क्षेत्र के अंतर्गत एसएन मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के द्वारा नाबालिक के साथ अभद्रता का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरोपी जूनियर डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से बजरंग दल के कार्यकर्ता मिलने पहुंचे, और ज्ञापन सौंपा, इस मामले में कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है।