सहारनपुर: डीआरएम से मिले व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे सुविधाओं की मांगें उठाईं, कोरोना काल में बंद ट्रेनों को चलाने की मांग की
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए गुरुवार दोपहर 1:00 बजे पहुंचे अंबाला डिवीजन के डीआरएम से व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे की मूलभूत सुविधाओं में सुधार, यात्रियों की समस्याओं के समाधान और कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।